पत्रकारों के हत्यारों को 51 करोड़ का इनाम देना चाहता हूं: बीएसपी नेता ने कहा

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। बीएसपी नेता हाजी याकूब कुरैशी ने एक विवादित बयान दिया है। कुरैशी ने कहा है कि वह इससे खुश हैं बल्कि वो हत्यारों को 51 करोड़ रुपये का घोषित इनाम देने के लिए भी तैयार हैं।

कुरैशी ने कहा कि पैगंबर की शान से छेड़छाड़ करने वाला सिर्फ मौत का हकदार है और ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई शुरू करने की कोई जरूरत नहीं है। बीएसपी नेता ने कहा कि पैरिस की मैगजीन लगातार धर्म के साथ छेड़छाड़ कर रही थी, इसीलिए उनके पत्रकारों के साथ ऐसा सुलूक हुआ है।

एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक याकूब कुरैशी ने कहा कि यदि हमलावर मुझसे मांगते हैं तो मैं उन्हें अपने द्वारा घोषित 51 करोड़ रुपये का इनाम देने को तैयार हूं। कुरैशी ने कहा कि जो भी पैगंबर का अपमान करेगा उसे इसी तरह से सजा दी जाएगी।

गौर हो कि कुरैशी वही नेता हैं जिन्होंने वर्ष 2006 में डेनमार्क के एक अखबार में पैगंबर का कार्टून बनाने वाले कार्टूनिस्ट की हत्या पर 51 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की थी। यूपी के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी से जब पेरिस आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि जो भी पैगंबर का अपमान करेगा उसे मौत की सजा ही दी जानी चाहिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!