4 दिन बीते, पुलिस के हाथ नहीं लगे सुराग

अमित शर्मा/झाबुआ। 6वीं की छात्रा से रेप के बाद उसकी लाश गढ्ढे में गाढ़ दिए जाने की घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। इधर इस संवेदनशील हत्याकांड के बाद जनता में पुलिस के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है।

स्मरण रहै कि गुरूवार को गांव की कक्षा 6 वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिक जो कि गोबर बीनने पास के जंगल में गई हुई थी। जिसे किसी दरिंदे ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी तथा लाश को तालाब के किनारे गढ्ढा खोदकर उसमें गाढ दिया गया था।

इस वारदात को चार दिन गुजर जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस को अज्ञात दरिंदे कि बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने मे असफलता रही है। कांग्रेस ने इस मामले में अपना स्टेंड क्लीयर कर दिया है।  उनके नेताओं ने कहा है कि अगर पुलिस तथा प्रशासन बालिका के हत्यारे को जल्द ही गिरफ्तार नहीं करती है तो उग्र आंदोलन किया जावेगा।

इनका कहना है
पुलिस लगातार छानबीन कर रही हे  मामले में संदिग्धों को पूछताछ के लिए लाया गया हे जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी।
रचना भदौरिया
एसडीओपी झाबुआ

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!