खिसियाकर लौट गए, सीना तानकर आए मंत्री शेजवार

भोपाल। 6 पेज की प्रोग्रेस रिपोर्ट हाथ में लेकर आज मीडिया को संबोधित करने आए वनमंत्री गौरीशंकर शेजवार मीडिया के सवालों का जवाब में बुरी तरह उलझ गए और अंतत: खिसियाकर प्रेसकांन्फरेंस बंद करके लौट गए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रियों से कहा था कि विभाग की एक साल की उपलब्धियों काे खुद मीडिया के सामने रखें। शनिवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री गोपाल भार्गव ने अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसी कड़ी में अगला नंबर आया वनमंत्री गौरीशंकर शेजवार का।

शेजवार ने अपने विभाग की उपलब्धियां बताने के मीडिया को बुलाया लेकिन जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछे, तो टरकाने की स्थिति में आ गए। कई सवालों के जवाब में प्रमुख सचिव एपी श्रीवास्तव और प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनिल ओबेराय ने उनकी मदद की।

टाइगरों के सवाल पर बौखलाए वनमंत्री
अपने छह पन्नाें की प्रगति रिपोर्ट में वनमंत्री कई सवालों पर निरुत्तर नजर आए। खासकर जब उनसे मप्र से छीने गए टाइगर स्टेट के दर्जे को लेकर सवाल पूछे गए, तो उन्होंने धन्यवाद कहकर प्रेस कांफ्रेंस बंद कर दी। वनमंत्री ने टाइगर की गणना से जुड़े सवाल पर टका-सा जवाब दिया, क्या टाइगरों को लाइन से खड़ा करके गिनें। जैसे गणना होती है करते हैं। कोई प्रतिस्पर्धा तो है नहीं। बाद में उन्होंने यह बताया कि, कहां कितने टाइगर हैं।

एक साल की गिनाईं उपलब्धियां...
नर्सरी में पौधों की ग्रेडिंग में देश में प्रथम।
1.81 लाख हैक्टेयर बिगड़े वनों का सुधार किया।
आठ करोड़ 67 लाख पौधे रोपे।
83 फीसदी श्रमिकों को ई-पेमेंट की सुविधा।
36 क्षेत्रीय वन मंडलों में सोलर लालटेन, स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है।
751 वाहन जब्त और 3132 घनमीटर अवैध लकड़ी जब्त की गई।
14 गांवों का विस्थापन कराया। बाघों व चीतल की शिफ्टिंग कराई।
केरवा-भोपाल में गिद्ध प्रजनन केंद्र प्रारंभ।
पेंच टाइगर रिजर्व में ईको-टूरिज्म प्रारंभ।
सतपुड़ा व पेंच टाइगर रिजर्व में ट्रेकिंग व कैंपिंग शुरू।
अंतरराष्ट्रीय हर्बल मेला 2014 19 से 23 के बीच शुरू होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!