राजेश शुक्ला/अनूपपुर। धार्मिक एवं प्राकृतिक सौदर्यता का चादर उड़े पवित्र नगरी अमरकंटक में पिछले हफ्ते से कड़ाके की ठंड पडऩे लगी, जो १९ दिसम्बर को तापमान गिरावट इतनी बढ़ गई की पारा शून्य के नीचे जा पहुंचा। वहीं पूरा प्राकृति का चादर ओढ़े तटीय व खुले मैदानो अब बर्फ की चादर ओढ़ दिखाई पडऩे लगे है। पहली बर्फ की पतली और सफेद परत पर्यटको का मन मोह रही है तथा स्थानीय नागरिको के अनुसार १९ दिसम्बर का तापमान पूरे २०१४ वर्ष में सबसे ठंडा रहा है, इसके पूर्व लगभग १५ दिन पहले पारा प्लस २ के आसपास पहुंचा था। वहीं लोगो को लुभावने वाले वहीं अनूपपुर जिले में भी तापमान की गिरावट बढ़ गई है यहां पर भी तापमान ३ डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है जिसके कारण मौसम में इतनी ठंडक घुल गई है।
हसीन वादियां हुई और भी रमणीय
जानकारी के मुतबित पवित्र नगरी में स्थित सोनमुडा,माई की बगिया, कपिल धारा, जंगल क्षेत्र, कछार व तटीय क्षेत्रों मे सुबह बर्फ की पतली परत सफेद चादर की तरह फैल जाने से यहां की हसीन वादियां और भी रमणीय हो गई है। जिसे देखते ही बन रहा था।
कोहरे से नहीं चलता समय का पता
धार्मिक स्थल अमरकंटक में इन दिनों ठंड बढने से कोहरे ने भी पूरी तरह से अपना जाल बिछाया हुआ है। जहां कोहरे के कारण यहां का वाता वरण साफ नहीं हो पाता सांथ ही समय का सही पता भी नहीं चल पाता। यहां रहने वाले लोग ठंड से बचने अलग-अलग जतन कर रहे है।
