ननि चुनाव: सियासत ने लिया नया मोड़

लाड़क़ई/नसरूल्लागंज। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस में अध्यक्ष पदकी प्रत्याषी रही रमा पटेल अब निर्दलीय उम्मीदवार के रूप् में मैदान में है। कार्यकर्ताओं की माॅग के साथ ही नगर की भी माॅग है कि रमा पटेल मैदान में रहें। नगर के विकास के लिये रमा पटेल मैदान में है।
साथ ही कल तक जो कांग्रेस के पदाधिकारी रहे उनके अलावा अब स्थानीय राजनीति में एक नये इतिहास की ओर अब सब टकटकी लगायें देख रहे है।

रविवार को रमा पटेल के साथ जनसमुदाय ने नगर में एक रैली निकाली। रैली में षामिल लोगो की तादाद से कई मायने सामने आने लगे है। लोगो का हुजूम देखकर तो कहा ही जा रहा है कि अब मुकाबला कड़ा रहेगा। नगर में निकली रैली में लोगो के साथ ही जे पी मार्केट में जगह जगह उनका फूलो से स्वागत किया गया। रैली में युवाओं के साथ ही सबसे अधिक महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं के इस प्रकार रैली में षामिल होने पर चर्चाऐं गरम हो गई है। निर्दलीय प्रत्याषी रमा पटेल ने षास्त्री कालोनी से अपना जनसम्पर्क प्रारम्भ किया। उनके साथ लगभग 70 महिलाओं की टोली प्रचार में रही। सबसे बड़ी बात है कि महिला प्रत्याषी होने के बाद भी रमा पटेल को विधानसभा ओर लोकसभा जैसे चुनावो का अनुभव है, हर चुनाव में उनकी प्रचार षैली अलग रही है। रैली में हजारो की संख्या में जन समुह षामिल था। रैली में प्रमुख रूप से वरिप्ठ नेता रामस्वरूप पंवार व अन्य लोग षामिल रहें।

बोलेरो पलटी, वाहन चालक घायल
लाड़कुई/नसरूल्लागंज - थाना क्षेत्र अंतर्गत षनिवार को सीहोर रोड़ पर एक बोलेरो गाड़ी  पलट गई। हादसे में वाहन चालक घायल हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार छिदगाॅवमौजी में एक बोलेरो क्रमाॅक डीएच 370541 सुबह 9.30 बजे पलट गई। हादसे की जानकारी काफी देर तक पुलिस को भी नही थी। हादसे में बुलेरो चालक को चोटें आई है।

बाइक में लगाई आग
लाड़कुई/नसरूल्लागंज। घर के बाहर खड़ी हुई मोटर साइकिल में आग लगाकर एवं मारूति वेन की लाइट जोड़कर कुछ युवक बीती रात फरार हो गए। फरियादी के द्वारा कुछ लोगो पर षंका कर पुलिस में रिर्पोट दर्ज कराई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सर्वहारा कालोनी निवासी रामकृप्ण पंवार के घर के बाहर मारूति वेन एवं एक मोटर साइकिल खड़ी थी। बीती रात को 3 लोगो के द्वारा खड़ी हुई मोटर साइकिल में आग लगा दी गई और मारूति कार की हेडलाइट तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। फरियादी ने इा मामले में हरिष पंजाबी,केषव पंजावी, एवं संतोप साहूॅ पर अपना ष्षक जाहिर किया है और थाने में मामला दज्र कराया है। पुलिस ने फरियादी की रिर्पोट पर तीन युवको के खिलाफ 435,34 आईपीसी के तहत मामला कायम किया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !