किसान ने अपने बर्बाद खेत पर फांसी लगा ली, दुखी पिता घर में मर गया

shailendra gupta
दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के रमगडा गांव में ओलावृष्टि से खराब हुई फसल से व्यथित किसान और उसके बेटे ने एक ही मफलर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.पी.पारासर ने बुधवार को बताया कि रमगडा गांव निवासी भैयालाल पटेल (50) के पुत्र रघुवीर (21) मंगलवार शाम अपने खेत की ओलावृष्टि से खराब हुई फसल को देखने गया। वहां वह फसल देखकर इतना व्यथित हुआ कि उसने खेत के समीप स्थित एक पेड़ में अपने मफलर से फांसी लगा ली।

जब लड़का घर नहीं पहुंचा तो पिता उसे देखने के लिए खेत में गया तो देखा की वह एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका है। नजारा देखते ही वह जोर-जोर से चिल्लाया तो उसकी चीख सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर शव को पेड़ उतारा।

जब लोग पुत्र की मौत पर घर के अन्य लोग विलाप कर रहे थे उसी समय इस घटना से व्यथित किसान ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए वहीं पास में स्थित एक पेड़ में पुत्र के मफलर से ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान के पास तीन एकड कृषि भूमि थी जिसमें उसने खेती कर रखी थी। बताया जा रहा है कि किसान ने एक निजी साहूकार से तीन लाख रूपए का कर्ज भी लिया था। - 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!