इंजीनियर ने आदिवासी मजदूर से रिश्वत में मांगा जिस्म

shailendra gupta
हरदा: मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क योजना विभाग के हरदा स्थित कार्यालय में पदस्थ एक सब इंजीनियर पर पहटकला ग्राम में पुलिया निर्माण के दौरान कल एक आदिवासी युवती के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

हरदा के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) विनोद श्रीवास्तव ने आज यहां बताया कि कल देर रात पुलिस ने आरोपी इंजीनियर आर. एस. चौधरी से पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया है। वहीं मप्र ग्रामीण सड़क योजना विभाग के अधिकारी इसे साजिश करार दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि छिपावड़ थाने के ग्राम पहटकला ग्राम में निर्माण कार्य के दौरान वहां मजदूर के रूप में काम कर रही एक युवती ने हरदा थाने में कल शिकायत दर्ज करायी कि चौधरी ने पुलिया निर्माण के दौरान उसके साथ अश्लील हरकत की थी।

श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता का कहना है कि वह पुलिया निर्माण में मजदूरी का काम करती है। काम करने के बाद कल जब वह नहा रही थी, उस समय चौधरी ने उसे पकड़कर अश्लील हरकत की। उसके चिल्लाने के कारण जब लोग जमा हो गए तो चौधरी वहां से चला गया।

उन्होंने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर हरदा थाने में चौधरी के खिलाफ अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज किया गया है। वहीं मप्र ग्रामीण सड़क योजना विभाग के महाप्रबंधक एस के जैन ने कहा कि इंजीनियर पर झूठा मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार की साजिश है, जो जांच के दौरान स्पष्ट हो जाएगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!