इंटरनेट पर मोदी के बाद मायावती सबसे ज्यादा हिट

shailendra gupta
भोपाल। मध्यप्रदेश में मोदी के बाद यदि सबसे ज्यादा कोई हिट है तो वो है मायावती। यह हम नहीं कर रहे और ना ही कोई प्रायोजित सर्वे है। यह तो गूगल की हिट रिपोर्ट है, जिसमें बताया गया है कि मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ में बीएसपी और मायावती को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया।

देश के गली-मोहल्लों के साथ-साथ इंटरनेट पर भी आम चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इंटरनेट पर क्षेत्रीय दलों में बहुजन समाज पार्टी को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। बीएसपी को सबसे ज्यादा हिट मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से मिले हैं।

दुनिया की अग्रणी इंटरनेट कंपनी गूगल ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा है कि बसपा और उसकी प्रमुख मायावती सर्च इंजन पर खोजे गए सभी क्षेत्रीय दलों में सबसे आगे हैं। इसके बाद लोगों ने इंटरनेट पर तमिलनाडु की पार्टी डीएमके और महाराष्ट्र में सक्रिय शिव सेना को सर्च करने में अपनी दिलचस्पी दिखाई। तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी दलों एआईएडीएमके और समाजवादी पार्टी को भी लोगों ने सर्च किया है।

गूगल के प्रवक्ता ने कहा है कि मजेदार है कि बसपा के लिए सबसे ज्यादा हिट छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से हुए हैं, जबकि यह उत्तर प्रदेश में दबदबा रखने वाली क्षेत्रीय पार्टी है। मायावती उत्तर प्रदेश की तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। प्रवक्ता ने उल्लेख किया है, कि जहां दोनों राष्ट्रीय पार्टियां कांग्रेस और भाजपा का हिट और मीडिया में दबदबा बना हुआ है, वहीं क्षेत्रीय पार्टियां भी उभर रही हैं।

इनके अलावा जिन पार्टियों को सर्च किया गया उनमें पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, पंजाब में अकाली दल और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर और जम्मू एवं कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस शामिल हैं। उल्लेखनीय है, कि लोकसभा चुनाव देशभर में नौ चरणों में 7 अप्रैल से 12 मई के बीच होंगे। मतगणना 16 मई को होगी।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!