ओवर कान्फीडेंस से बचें भाजपाई: कैलाश जोशी

shailendra gupta
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद श्री कैलाश जोशी का कहना है कि भाजपा नेताओं को ओवर कान्फीडेंस से बचना चाहिए। मोदी लहर के अति विश्वास में हीं कोई चूक ना हो जाए।

श्री जोशी मध्यप्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों, महामंत्रियों, संगठन मंत्रियों, पालक-संयोजकों और पार्टी के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्कहोंने कहा कि प्रदेश में मतदान केन्द्र स्तर तक कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित है। भोपाल संसदीय क्षेत्र के मंडलों की बैठक में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुआ तो सभी मंडलों में उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं को उन्हें सौंपा गये कार्यों में लगा देखा।

उन्हें विश्वास है कि मध्यप्रदेश में मिशन 29 सफल होगा और केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन होगा। श्री कैलाश जोशी ने आगाह कि हम चुनावी युद्ध में कूद रहे है अभी से हमें विजय की प्रत्याशा में उदासीन नहीं होना है। कार्यकर्ताओं को हमेशा लक्ष्य के प्रति सर्तक रहना है और आत्म विश्वास के अतिरेक से बचना है।


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!