प्रभात प्रिय जिलाध्यक्ष हटाए गए

भोपाल। लोस चुनाव की तैयारियों मद्देनजर हालही में हटाए गए प्रदेश के आधा दर्जन जिलाध्यक्षों को लेकर अलग- अलग कयास लगाए जा रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों का तर्क है कि उन्हीं जिलों के भाजपा अध्यक्षों को हटाया गया है, जहां पिछले जिलाध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने पर नई कार्यकारिणी के चुनाव से वंचित रहे गए थे।

जबकि पंडितजी इस फेरबदल को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा की नियुक्तियों से जोड़कर देख रहे हैं। पदों से हटाए गए इंदौर, ग्वालियर, शाजापुर, सिवनी, झाबुआ जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा के कार्यकाल में हुई थी। हालांकि दो वर्षीय कार्यकाल पूरा समाप्त होने के बाद 16 दिसंबर 2012 को नए भाजपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की ताजपोशी के बाद प्रदेश के 55 में से 43 जिलों नए जिलाध्यक्षों की नियुक्त की गई थी। जबकि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष झा के दबाव के चलते 12 जिलाध्यक्ष को कार्यकाल पूरा होने के बावजूद उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंप रखा था। गुजरे विस चुनाव के पूर्व 5 जिलाध्यक्षों को हटाया गया था, शेष 7 जिलाध्यक्षों में से 6 को हालही में बदल दिया गया।

आईडी चेयरमेन बने इंदौर के पूर्व जिलाध्यक्ष

पूर्व प्रभात झा के चहेतों में शुमार पूर्व इंदौर जिलाध्यक्ष शंकर ललवानी को इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) का चेयरमेन बनाया गया। एक लाभ का पद मिलने का कारण बताकर उन्हें जिलाध्यक्ष से हटाकर उनकी जगह कैलाश शर्मा को नया जिलाध्यक्ष बना दिया गया।

विवाद के चलते हटाए गए सिवनी जिलाध्यक्ष

प्रभात झा के चहेतों में शामिल सिवनी जिलाध्यक्ष नरेश दिवाकर को विस चुनाव में हार का सामना करने के साथ-साथ जिलाध्यक्ष के पद से भी हटना पड़ा। बताया जाता है कि आपसी गुटबाजी के चलते विस चुनाव में उनका खासा विरोध भी हुआ था, भाजपा नेताआें के गुटों में झगड़े चर्चाओं में रहे। उन्हें हटाकर वेल सिंह ठाकुर को नया जिलाध्यक्ष बना दिया गया। इधर, प्रभात झा के करीबियों में शहडोल जिलाध्यक्ष मार्तेंड त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। बावजूद उनका 55 जिलों में वह इकलौते पूराने जिलाध्यक्ष है, जिन्हें हटाया नहीं गया।

आगर के पहले जिलाध्यक्ष बनें सक्सेना

प्रदेश के नए जिले आगर में दिलीप सक्सेना को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। झाबुआ जिलाध्यक्ष निर्मला भूरिया को हटाकर शैलेश दुबे को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!