रोड एक्सीडेंट: बाल बाल बचीं केबीनेट मंत्री मायासिंह

इंदौर। महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह एवं प्रमुख सचिव बीआर नायडू कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए उज्जैन जाते वक्त सोनकच्छ के पास सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।

बताया जा रहा है कि माया सिंह का फॉलो वाहन सोनकच्छ के निकट दौलतपुर में सड़क किनारे गड्ढे में उतर गया। जोर से ब्रेक लगने के चलते घटना हुई। घटना में माया सिंह और उनके स्टॉफ जनों को  चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद मंत्री को इंदौर रेफर किए जाने की भी सूचना थी। हालांकि चोटें मामूली बताई गर्इं।  इस दुर्घटना के बाद मंत्री का काफिला कैबिनेट बैठक के लिए रवाना हो गया।

फॉलो वाहन के लिए GAD के निर्देश
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री रह चुके इंदौर के लक्ष्मण सिंह गौण की फॉलो वाहन की लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। इसके अलावा पूर्व मंत्री करण सिंह पवार एवं के एल अग्रवाल भी सड़क दुर्घटना में घायल हो चुके हैं। जीएडी ने इन दुर्घटनाओं से बचने के लिए बाकायदा एक परिपत्र जारी कर नियम और मापदंड सुनिश्चित किए थे। लेकिन इस परिपत्र का प्रोटोकॉल विभाग द्वारा पालन नहीं किया जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!