भोपाल। राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारी को स्थानांतरित कर नवीन पद-स्थापना आदेश जारी किये हैं।
श्री परम सिंह जाटव अपर कलेक्टर सागर को उमरिया, श्री नागेन्द्र प्रसाद मिश्रा अपर कलेक्टर सतना को दतिया, श्री दीपक सक्सेना मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नरसिंहपुर को उप सचिव मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल, श्री संदीप कुमार माकिन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया को अपर कलेक्टर सागर और श्री सुरेश कुमार अपर कलेक्टर दतिया को सतना पदस्थ किया गया है।