व्यापमं घोटाले के खिलाफ 1 मार्च को मध्यप्रदेश बंद

भोपाल। व्यापमं घोटाले के खिलाफ आमरण अनशन और क्रमिक अनशन के बिफल होने के बाद अब कांग्रेस जंतर मंतर पर धरना देने और 1 मार्च को मध्यप्रदेश बंद का आह्वान करने वाली है।

व्यापमं घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रही प्रदेश कांग्रेस अब इस मांग को लेकर दिल्ली में धरने पर बैठने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने कहा कि जंतर- मंतर पर जल्द ही धरना आयोजित किया जाएगा। मांग के समर्थन में राजधानी में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा की जा रही क्रमिक भूख हड़ताल को समाप्त गुरुवार को समाप्त हो गई। लक्ष्मण सिंह ने हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर जूस पिलाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पीसी शर्मा के अलावा महेंद्र सिंह चौहान, आभा सिंह, गुड्डू चौहान आदि मौजूद थे।

एक मार्च को मप्र बंद
व्यापमं घोटाले को जनता के बीच ले जाने के लिए प्रदेश कांग्रेस एक मार्च को मप्र बंद का ऐलान करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने शुक्रवार को महू में युवक कांग्रेस की पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर इसकी घोषणा करेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!