बस करोड़पति बनते बनते रह गए प्रभात झा

भोपाल। वर्ष 2013 प्रभात झा के लिए बहुत खराब गुजरा। प्रदेश अध्यक्ष पद से उड़ाए गए प्रभात बड़ी मुश्किल से उपाध्यक्ष बनकर अपनी साख बचा पाए। इतना ही नहीं वो इस साल करोड़पति बनने वाले थे परंतु बस 7 लाख रुपए कम रह गए।

बीते दिनों मध्यप्रदेश की विधानसभा में जमा कराए गए अपने फाइनेंसियल स्टेटमेंट में प्रभात झा ने बताया है कि उनके पास मात्र 92 लाख रुपए की चल अचल संपत्ति है।

92 लाख 90 हजार 893 रुपए

इसमें 30 लाख की बीमा पॉलिसी, 25 हजार रुपए नकद, विभिन्न बैंक खातों में जमा 15 लाख 23 हजार 893 रुपए और 37 लाख की एफडी।
जेवर : 32 हजार रुपए का सोना।
चल संपत्ति : पत्नी के पास 26 लाख 71 हजार रुपए की। इसमें 55 हजार रुपए नकद, एक लाख की एफडी और बैंक में 6 लाख से अधिक जमा।
निवेश: बीमा में 10 लाख रुपए का। पत्नी के पास 11 लाख रुपए का सोना। ग्वालियर के मकान की कीमत 28 लाख 50 हजार।
बिहार में पत्नी के नाम 7.5 लाख की जमीन। मप्र में करीब 11 लाख रुपए मूल्य की जमीन।

कुल मिलाकर इस बार झा साहब बस 7 लाख रुपए से पीछे रह गए नहीं तो वो भी करोड़ति होते और यदि करोड़ति होते तो राज्यसभा का पेंशनप्लान क्यों चुनते, लोकसभा का चुनाव लड़कर फ्रंटफुट पर बल्लेबाजी ना करते।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!