प्रंसीपल ने बेच दिया सरकारी स्कूल

shailendra gupta
प्रेम वर्मा/राजगढ। जिले की तलेन थाना पुलिस ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय की जमीन बेचने के मामले में पूर्व प्रधानाध्यापक सहित 31 लोगों पर धोखाधड़ी, शासकीय सम्पति बेचने का षड़यंत्र करने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया है।

पुलिस उप निरीक्षक बी.एल.रावत ने बताया की शासकीय माध्यमिक विद्यालय तलेन के पूर्व प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश जोशी एवं पालक शिक्षक संघ ने शासकीय जमीन पर कब्ज़ा कर शपथ पत्र के माध्यम से 30 लोगो को १५-१५ हजार रुपए में दुकानों के लिए प्लाट काट कर बेच दिए थे। मामला प्रकाश में आने के बाद से जाँच चल रही थी। विद्यालय के पास की शासकीय जमीन बेचने के बाद विद्यार्थी परिषद ने जाँच की मांग की थी।

पुलिस ने ३१ आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा ४२०,४६८,४६५,४७१,१२०बी के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!