फटाफट बनवा लो पेनकार्ड, नए नियम हो गए स्थगित

shailendra gupta
नई दिल्ली। अब पैन कार्ड बनवाने में आपको परेशानियां नहीं आएगी। सरकार ने अपने उस आदेश पर रोक लगा है जिसमें 3 फरवरी से पैन कार्ड बनवाने में नए नियम लागू किए जाने थे।

वित्त मंत्रालय ने जारी अपने बयान में कहा कि इस संबंध में 16 जनवरी को बदलाव को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए थे। मंत्रालय ने कहा है कि अगले आदेश तक पुरानी प्रक्रिया जारी रहेगी। सरकार द्वारा पैन कार्ड बनवाने में नए नियम की घोषणा के बाद लोगों में असमंजस की स्थिति थी।

सरकार को पैनकार्ड के गलत प्रयोग को लेकर भी शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के बाद ही सरकार ने पैनकार्ड के लिए 3 फरवरी से नए नियम की घोषणा की थी। सरकार ने पैन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में बदलाव करते हुए 3 फरवरी से नया नियम लागू करने का आदेश दिया था, जिसमें कहा गया था कि पैन कार्ड बनवान के लिए आवेदकों को पहचान, आवास और जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति दिखानी होगी और उसके बाद ही पैन कार्ड जारी किया जाएगा। (एजेंसियां)
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!