भोपाल। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन कार्यरत मप्र मुख्य तकनीकी परीक्षक सतर्कता कार्यालय के तृतीय श्रेणी सेवा भर्ती नियमों में पच्चीस साल बाद बदलाव किया गया है।
अब इस कार्यालय में उपयंत्री के सात, सहायक मानचित्रकार, संभागीय लेखापाल, अधीक्षक, वरिष्ठ निज सहायक, स्टेनो टायपिस्ट के एक-एक, शीघ्र लेखक, सहायक ग्रेड-2 एवं अनुरेखक के दो-दो, सहायक ग्रेड-1, वाहन चालक के तीन-तीन तथा निज सहायक व सहायक ग्रेड-3 के पांच-पांच पद होंगे।
उपयंत्री के सभी पद यांत्रिकी विभागों से प्रतिनियुक्ति पर लेकर भरो जायेंगे जबकि सहायक मानचित्रकार, अधीक्षक, वरिष्ठ निज सहायक, निज सहायक, सहायक ग्रेड-1 और सहायक गे्रेड-2 के पद शतप्रतिशत पदोन्नति से भरे जायेंगे। अनुरेखक, स्टेनो टायपिस्ट व वाहन चालक के शतप्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरे जायेंगे जबकि शीघ्र लेखक के पचास प्रतिशत पद सीधी भर्ती से और शेष पचास प्रतिशत पद पदोन्नति द्वारा भरे जायेंगे और सहायक ग्रेड-3 के 75 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से और शेष 25 प्रतिशत पद पदोन्नति द्वारा भरे जायेंगे।
इसी प्रकार अब निज सहायक से वरिष्ठ निज सहायक, शीघ्रलेखक से निज सहायक, स्टेनो टायपिस्ट से शीघ्रलेखक, सहायक ग्रेड-1 से अधीक्षक, सहायक गे्रेड-2 से सहायक ग्रेड-1, सहायक ग्रेड-2 से सहायक ग्रेड-3, अनुरेखक से सहायक मानचित्रकार तथा भृत्य से सहायक ग्रेड-3 के पदों पर पांच वर्ष की सेवा के बाद पदोन्नति दी जा सकेगी।