ग्वालियर। पीएचई विभाग के इंजीनियर व वर्तमान में निर्मल भारत अभियान से जुड़े अधिकारी के खिलाफ महिला थाने में छेड़छाड़ की शिकायत पीडि़त महिला ने की है।
निर्मल भारत अभियान में कार्यरत दो अन्य महिलाओं ने भी उक्त अधिकारी की शिकायत की है। शिकायत की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने महिलाओं से शिकायत वापिस कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। महिला थाना प्रभारी रूचिका चतुर्वेदी ने बताया कि मौखिक शिकायत आई है।