सिंधिया सही तरीके से प्रोजेक्ट हो जाते तो मुश्किल में आ जाती भाजपा: उमा भारती

shailendra gupta
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने शनिवार को कहा कि यदि कांग्रेस ज्योतिरादित्य सिंधिया को सही तरीके से प्रोजेक्ट करती तो भाजपा को कड़ी टक्कर मिल सकती थी।

उमा ने एनडीटीवी से बातचीत में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं तथा उन्हें छोटे भाई जैसा मानती हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गलती की है कि ज्योतिरादित्य को सही तरीके से प्रोजेक्ट नहीं किया। उन्हें सिर्फ चुनाव अभियान का प्रभारी बनाया, यदि उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में कुछ समय पहले प्रोजेक्ट किया जाता तो कांग्रेस राज्य में भाजपा को कड़ी टक्कर दे सकती थी।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान में एकजुटता भी नहीं दिखाई दी। जो एकता दिखी वह सतही और सोनिया के डर से दिखाई दी। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व उमा भारती ने कहा था कि उनके पार्टी में लौटने से पार्टी को फायदा मिलेगा और राज्य में भाजपा की सीटें बढ़ेंगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!