धार से शिर्डी जा रहे 8 एसयूवी सवारों की सड़क दुर्घटना में मौत

shailendra gupta
नासिक (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के कनाडगांव में मनमाड़-मालेगांव मार्ग पर शनिवार को दोपहर कंटेनर-लॉरी और एक एसयूवी की भिडंत में 8 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गए।

ये लोग मध्यप्रदेश के धार से एसयूवी से शिरडी जा रहे थे। पुलिस के अनुसार हादसे में जिन व्यक्तियों की मौत हुई, उनकी पहचान नहीं हो पाई है। घायलों को मनमाड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!