वन्या के श्रीराम तिवारी को हटाने की मांग, निर्वाचन आयोग से की शिकायत

भोपाल। मध्यप्रदेश के संस्कृति संचालक श्रीराम तिवारी को पद से हटाने की मांग कांग्रेस ने की है। कांगेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने आशंका जताई है कि श्री तिवारी भाजपा को लाभ पहुचा रहे है। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर संस्कृति विभाग के संचालक श्रीराम तिवारी को सभी पदों से तत्काल हटाने की मांग की है। कांगे्रस ने अपने ज्ञापन में श्री तिवारी पर आरोप लगाया है कि पदस्थापना संबंधी शासन की नीति के विपरीत वे कई वर्षों से संस्कृति संचालक पद के अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर रहे हैं।

कांग्रेस को उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर यह आशंका है कि वे अपनी पदेन स्थिति का दुरूपयोग करते हुए भाजपा को राजनैतिक लाभ पहुंचा रहे हैं। विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने और सरकारी धन के अपव्यय को रोकने के लिए श्रीराम तिवारी को संस्कृति संचालक, स्वराज संस्थान संचालक, वन्या के प्रबंध संचालक आदि पदों से तत्काल हटाया जाना अत्यंत जरूरी है। कांगेस का आरोप है कि श्री तिवारी वर्तमान पदों पर रहते हुए भाजपा के लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं।


If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!