'रावण' बोला- मुझे नहीं दुष्कर्मियों और भ्रष्टाचारियों को जलाओ

इंदौर। शहर में सोमवार को भी कई जगह दशहरा मना। शस्त्र पूजन भी किया गया। तिथियों के चक्कर में इस बार दो दिन त्योहारी रौनक नजर आई। एरोड्रम रोड पर युवतियों ने रावण दहन किया। इसके अलावा कई संस्थाओं और समितियों ने भी रावण दहन किया।

डॉ. सागर का पुतला जलाया- एसआर ग्रुप द्वारा साधना नगर, एयरपोर्ट रोड में रात आठ बजे पीएमटी के घोटालेबाज डॉ. जगदीश सागर का पुतला जलाया गया। अंकित सेठी ने ग्रुप की युवतियों ने पुतला दहन किया। इसमें सपना तोमर, मिनी टोंग्या, अमीषा नीमा, प्रीतिशा पाटोदी शामिल हुई। साथ ही आतिशबाजी भी की गई।

पुलिस ने नहीं जलने दिया आसाराम और राघवजी का रावण

संस्था सूर्य मंच ने रात नौ बजे स्पोट्र्स मार्केट, नगर निगम पुलिस की मौजूदगी में रावण दहन किया। संयोजक सन्नी पठारे ने बताया संस्था के पदाधिकारियों ने पूर्व में घोषणा की थी कि इस बार आसाराम और पूर्व वित्त मंत्री राघवजी के चेहरे लगाकर रावण दहन किया जाएगा। पुलिस की सख्ती और नोटिस के बाद संस्था ने सामान्य मुखौटे बनाकर दहन किया।

'रावण' बोला- मुझे नहीं दुष्कर्मियों को जलाओ

मंच पर रावण की वेशभूषा में आए युवक ने कहा कि मुझे क्यों जलाते हो? जलाना है तो दुष्कर्मियों और भ्रष्टाचारियों को जलाओ। रावण की बात सुन अतिथि मंच से उतरे और बुराई के प्रतीक दुष्कर्मी के पुतले को जला दिया। पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। यह दृश्य सोमवार को किला मैदान पर आयोजित दशहरा आयोजन में दिखा। यहां रात नौ बजे रावण के बजाय दुष्कर्मी का 71 फीट ऊंचा पुतला जलाया गया। बुराई के प्रतीक के तौर पर दुष्कर्मी का पुतला सीना ताने खड़ा था। पास में ही पीडि़त लड़की का प्रतीकात्मक कटआउट भी था। संस्था संस्कार के अध्यक्ष और आयोजक विकास अवस्थी ने बताया यहां हर साल बुराई के प्रतीक के तौर पर भष्ट्राचार या अन्य अपराधों में शामिल लोगों के पुतले जलाए जाते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!