भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा प्रभारियों से आग्रह किया टिकट वितरण से पहले जो असंतोष पनप रहा है, उसे समय रहते थामना है। उन्होंने पार्टी को मां करार देते हुए उसके दूध की लाज रखने के लिए अनुरोध किया।
विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रभारियों से उनके क्षेत्र का फीड बैक लिया गया। शिवराज ने नेतृत्व क्षमता के उपयोग से अनुकूलता को वोटों में बदलने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि गैर-भाजपाईयों में भी भाजपा के प्रति लगाव और अनुरक्ति है। वे हमें और पार्टी-संगठन को समर्थन देना चाहते है उन्हें पचाने के लिए हमें अपनी संकुचित मानसिकता को बदलना होगा।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र में की-वोटर्स को चिन्हित करें, उनका विश्वास हासिल करें टिकट वितरण के बाद असंतोष को अनुकूलता में बदलने के लिए सभी के प्रति सम्मान भाव से व्यवहार कर उनका विश्वास जीते जिससे कोई भी समस्या न बनें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि पार्टी हमारी मां है, उसके दूध की लाज रखना है। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन, चुनाव अभियान समिति के प्रमुख अनिल दवे ने भी संबोधित किया।