भोपाल। चुनावी मौसम में जहां मंत्री और सांसद पुत्रों के लड़ने की अटकलों का बाजार गर्म है और कार्यकर्ता चिंतित है। इन्ही अटकलों की सरगर्मी के बीच शिवराज मंत्रिमंडल के कद्दावर मंत्री गोपाल भार्गव ने अपने पुत्र के चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दी है।
उन्होंने प्फेसबुक पर भी चुनाव न लड़ने की बात पर जोर देते हुए अटकलों को विराम लगाया है। उन्होंने कहा कि किसी भी मंत्री या सांसद पुत्र की बात करे तो यह बात भाजपा और कांग्रेस सभी को बखूबी मालूम है कि गोपाल भार्गव के पुत्र अभिषेक भार्गव दीपू का स्वयं का सबसे मजबूत जनाधार है। दूसरी ओर अभिषेक भार्गव के विरोधी उनकी बढ़ती राजनीतिक ऊंचाई से परेशान है। शुक्रवार को अभिषेक प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे। मालूम हो कि भार्गव समर्थक अभिषेक को टिकट देने की मांग कर रहे है।