मध्यप्रदेश : सिर पर लटकी तलवारें

shailendra gupta
राकेश दुबे@प्रतिदिन। प्रदेश के भूतपूर्व गृहमंत्री भारत सिंह और वर्तमान उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने सिर पर लटकी तलवारों से परेशान है | भारतसिंह के विरुद्ध तलवार दिखाने का मुकदमा दर्ज़ हो गया है और कैलाश विजयवर्गीय चुनाव आयोग को सफाई देने के मनसूबे से |
दोनों ही भारतीय परम्परा के निर्वहन के कारण इन झमेलों में फंसे है | भारत सिंह को चिंता टिकट कटने की है वे चाहते है टिकट वितरण तक मामला तल जाये और कैलाश विजयवर्गीय टिकट वितरण के पहले झमेले से निबटना चाहते हैं |

एक भूतपूर्व जागीरदार है तो दूसरा पूर्व उद्यमी | दोनों ने परम्परा निभा दी | भारत सिंह ने रावण के पुतले  को तलवार दिखाई तो जावरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ कर लिया और कैलाश विजयवर्गीय ने कन्या पूजन के दौरान ढोल बजाने वाले को नोट दे दिए | इन दोनों घटनाओं के ये अंजाम क्यों ? एक प्रश्न चिन्ह है |

देश में ये दोनों परम्परा कश्मीर से कन्याकुमारी तक हैं | फिर इस बार ही ऐसा क्यों हो रहा है | जवाब है राजनीति | कांग्रेस ने उद्योग मंत्री के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की तो एक अति उत्साही अधिकारी ने अपने राजनीतिक आका को खुश करने के लिये भारत सिंह फंदे में फ़ांस दिया | प्रदेश में राजनीति करने की परम्परा है परन्तु यह तो परम्परा से राजनीति है | दोनों के लिए चेतावनी है संभले, आपके खोदे गड्डों में आप भी गिर सकते हैं |

  • लेखक श्री राकेश दुबे वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार हैं।
  • संपर्क  9425022703
  • rakeshdubeyrsa@gmail.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!