तोमर और शिवराज नहीं चाहते थे उमा भारती महाकुंभ में आएं

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नहीं चाहते थे कि उमा भारती भोपाल में होने जा रहे कार्यकर्ता महाकुंभ में आएं, इसके लिए मध्यप्रदेश भाजपा की ओर से उन्हें आमंत्रित भी नहीं किया गया था।

यह खुलासा खुद उमा भारती ने ही कर दिया। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि उन्होंने राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में केवल पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के कहने पर भाग लिया था।
उमा भारती ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कार्यकर्ता महाकुंभ में केवल इसीलिए भाग लिया था क्योंकि राजनाथ सिंह ने ऐसा करने को कहा था। उमा भारती, जो इन दिनों गंगा अभियान के प्रचार में व्यस्त हैं, ने कहा कि उस दिन वे अपना प्रचार अभियान बीच में ही छोड़कर आई थीं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वे आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार अभियान में भाग लेंगी, उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह जहां कहेंगे वहां वे प्रचार के लिये जायेंगी। उल्लेखनीय है कि राजधानी भोपाल में 25 सितंबर को आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में भी उमा भारती का दर्द सामने आया था।

उन्होंने इस बात का भी सार्वजनिक रूप से जिक्र किया था कि उन्हें मात्र तीन दिन पहले ही महाकुंभ में आने का न्यौता मिला है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!