भोपाल में प्याज, पेट्रोल से मंहगी

भोपाल। देश की राजधानी दिल्ली के तत्काल बाद मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी प्याज पेट्रोल से ज्यादा मंहगी हो गई है। ऐसा लग रहा है मानो दोनों के बीच प्रतियोगिता चल रही है, दोनों में सबसे मंहगा कौन। राजधानी में प्याज 80 के भाव पर मिली।

राजधानी में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। अब प्याज 60 से 80 रुपए प्रति किलो तक बिक रही है, लेकिन ये दाम 100 रुपए तक पहुंचने के आसार हैं। वहीं चाहे शिमला मिर्च की बात करें या फिर पालक, सेम या फिर बरवटी की। लोगों को इनकी खरीदी के लिए भी जेब टटोलनी पड़ रही है। मंडियों में यह 40 रुपए में बेची जा रही है। सब्जी व्यवसाइयों के मुताबिक अभी मंडियों में प्याज 60 से 80 रुपए प्रति किलो मिल रही है, लेकिन करीब 20 दिन बाद इसका दाम 100 रुपए प्रति किलो तक पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक प्याज लोकल क्षेत्र से सप्लाई होता था, लेकिन स्टॉक लगभग खत्म हो चुका है। अब प्याज की खरीदी नासिक से की जाएगी। इसलिए इसके दाम बढ़ने तय हैं। प्याज बाहर से मंगाई जा रही है इसलिए दाम बढ़ हैं, हालांकि अन्य सब्जियों के दाम कम हो रहे हैं। 30 से 40 रु. प्रति किलो के बीच है।

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!