महाकुंभ में आ रहे वरिष्ठ भाजपा नेता की मौत, बस पलटी 35 महिला नेत्रियां घायल

सीहोर। राजधानी भोपाल में आयोजित महारैली में शामिल होने जा रहे एक वरिष्ठ भाजपा नेता की मौत हो गई जबकि एक अन्य हादसे में बस पलट जाने से करीब पैतींस महिला नेत्रियां घायल हो गई।

राजधानी भोपाल में आयोजित भाजपा की महा रैली को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं में व्यापक उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। रात से ही कार्यकर्ता तैयारियों को पूरी करते नजर आए पुलिस प्रशासन द्वारा भी इस दिशा में तैयारियां की गई है, सुबह से अधिकारियों द्वारा तैयारियां की जाकर मोर्चा संभाला गया इन सबके चलते बुधवार की सुबह करीब पौने छह बजे आष्टा के करीब पगारिया घाटी के नजदीक श्रीराम ढाबा पर औंकारेश्वर से आ रही भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी बस क्रमांक एमपी 12 बी 1200 को रोका और कुछ कार्यकर्ता और नेता इसमें से दैनिक क्रिया से निवृत होने के लिए उतरे। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार इनमें से एक भाजपा नेता 65 वर्षीय मनोहर लाल आत्मज धन्नालाल जायसवाल भी सड़क पार कर जाने लगे तभी इंदौर तरफ से तेज रफ्तार से आ रही मिनी बस टक्कर मारते हुए भोपाल निकल गई जब तक उनके साथ के लोगों को कुछ समझ में आता तब तक मिनी बस आंखों ओझल हो गई थी। बताया गया है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोहर लाल जायसवाल की घटना स्थल पर दर्दनाक मृत्यु हो गई। 

इधर एक अन्य हादसा फंदा टोल टैक्स नाके के पहले हुआ है बताया जाता है कि सुबह नौ बजे खरगोन से महिला नेत्रियों से भरी बस आ रही तभी रास्ते में यह अनियंत्रित होकर पलटी खा गई जिससे करीब 35 महिला नेत्रियां घायल हो गई जिनमें से बीस को चिराउ अस्पताल में और 15 को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। 


If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!