किसान मोर्चा रीवा के जिला अध्यक्ष प्रणवीर सिंह पदमुक्त

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर और प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने किसान मोर्चा के रीवा जिला अध्यक्ष प्रणवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है।

श्री सिंह को पदमुक्त करते हुए करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि 7 दिवस के भीतर संगठन को अवगत कराए कि रीवा प्रवास के दौरान प्रदेश पदाधिकारी से अभद्रता करने के विषय में आपका पक्ष क्या है ? अन्यथा पार्टी सख्त अनुषासनात्मक कार्यवाही करेगी।

क्या था मामला

22 जुलाई को रीवा में विधानसभा सम्मेलन के दौरान मंच से संबोधन को लेकर नेताओं के बीच विवाद की स्थिति बनी। प्रदेश मंत्री मदन मोहन गुप्ता को भाषण का मौका नहीं मिल पाया इस बात से वह नाराज हो गए। मामले पर जिला किसान मोर्चे के अध्यक्ष प्रणवीर सिंह के साथ उनकी कहासुनी हो गई।

जब बात आगे ब़़ढी तो गुप्ता ने प्रणवीर को सजायाफ्ता कह दिया इससे वह भ़़डक उठे और दोनों के बीच गाली-गलौज की नौबत आ गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राकेश सिंह पहुंचे थे। घटना की शिकायत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की गई। शिकायत में भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन मिश्रा और स्थानीय मंत्री राजेन्द्र शुक्ल पर भी निशाना साधा गया था।

उल्लेखनीय है कि रीवा में भाजपा के ज्यादातर नेताओं की पृष्ठभूमि दूसरे दलों की रही है। मसलन प्रणवीर सिंह कांग्रेस, जनार्दन मिश्रा समाजवादी, राजेन्द्र शुक्ल कांग्रेस और मदन मोहन गुप्त भी पहले कांग्रेस में थे। इस कारण जिले की राजनीति कई गुटों में बंटी हुई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!