वो अपनी ही बेटी को बुरी नियत से देखता था, बीवी ने हसिए से काट डाला

shailendra gupta
राजगढ़। जिले के खुजनेर थाना क्षेत्र के पाडल्याखेड़ी गांव में अपनी पुत्री पर बुरी नीयत रखने वाले और उससे छेड़छाड़ कर रहे पिता पर कल मां-बेटी ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में यहां जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस ने आज यहां बताया कि पाडल्याखेड़ी ग्राम में कृष्णाबाई नामक महिला ने अपने पति बीरम सिंह पर आरोप लगाया कि वह अपनी ही पुत्री से छेड़छाड़ कर रहा था।

इस पर मां एवं बेटी ने मिलकर कल धारदार हसिया से बीरम सिंह पर हमला कर दिया, जिससे उसका एक हाथ कट गया और वह गंभीर रुप से घायल हो गया। दोनों पुलिस थाना खुजनेर पहुंचीं और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!