गवन के मामले में जनपद की महिला सीईओ एवं अकाउंटेंट गिरफ्तार

shailendra gupta
दीपक मिश्रा/सिवनी। सिवनी जनपद में पदस्थ सीईओ कंचन डोगरे को सिवनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है गिरफतारी जनपद पंचायत में विधायक निधी के खाते की 9.40 लाख की राशी के गवन के मामले में की गई है सिवनी पुलिस ने सीईओ कंचन डोंगरे सहित 2 अन्य को भी गिरफतार किया है जबकी जनपद सिवनी में पदस्थ रहा बाबू नारायण डहेरिया अभी भी फरार है।

25.03.2013 को सिवनी जनपद मे 9.40 लाख की राशी का चैक में सी.ई.ओ और सहायक एकाउंटेंड के हस्ताक्षर से राशी निकलने के मामले की एफ.आई.आर जनपद सी.ई.ओ कंचन डोंगरे द्वारा सिवनी थाने में 03.06.2013 को दर्ज कराई गई थी तभी से सिवनी पुलिस मामले की जांच कर रही थी जांच के दोरान पुलिस को मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने कंचन डोंगरे सहायक एकाउंटेंड बालमुकुंद श्रीवास्तव सहित हरी जयसवाल को गिरफतार किया गया है और पुलिस आगे मामले की जांच में और भी लोगों की गिरफतारी होने की संभावना जता रही है।

नहीं मिली जमानत

पुलिस ने सी.ई.ओ कंचन डोंगरे और सहायक एकाउंटेंड बालमुकुंद श्रीवास्तव को सिवनी कोर्ट में पेस किया जहां कंचन डोंगरे ने अपने बकील के माध्यम से मेडिकल चेकप और जमानत के लिए अर्जी दी जिस पर मजिस्टेट श्री वरूण पुनासे ने जमानत की अर्जी खरिज कर मेडिकल चेकप के लिए भेज दिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!