भोपाल। दिग्विजय सिंह के मामले में अब बड़ी खबर यह नहीं होती कि किसी भी विषय पर दिग्विजय सिंह ने क्या कहा, बल्कि सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर यह होती है कि मोदी के मामले में दिग्विजय सिंह ने कुछ नहीं कहा।
जी हां, आज की सबसे बड़ी खबर यही है कि अपने यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मोदी के वीजा मामले में कोई टिप्पणी नहीं की। इस मुद्दे पर दिग्गी राजा का कहना है कि कि ये अमेरिका की सरकार पर निर्भर करता है की मोदी को वीसा दे या न दे। इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है।
ताज्जुब है कि दिग्विजय सिंह ने हाथ आए मोदी को ऐसे ही जाने दिया जबकि वो तो उड़ते पंछियों पर भी गुलेल तान लिया करते हैं। लोग कुछ भी कहें लेकिन अपनेराम को पूरा यकीन है उस शरारती खोपड़ी में मोदी को लेकर कुछ और ही पक रहा होगा, शीघ्र ही सबको पता भी चल जाएगा।