भोपाल। मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के बैनर तले 16 दिन से की जा रही हड़ताल रविवार को भी जारी रही। इस दौरान हड़ताली लिपिकों ने बोर्ड आफिस चौराहे पर प्रदर्शन किया। राजधानी के साथ ही प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में लिपिक हड़ताल पर रहे।
सिवनी जिला मुख्यालय पर शिखा बख्शी के नेतृ्त्व में लिपिकों ने कलेक्टोरेट के सामने धरना दिया। संघ के अध्यक्ष एमएल मिश्रा ने बताया कि मांगे पूरी न हो जाने तक वे हड़ताल जारी रखेंगे। गौरतलब है कि वेतन विसंगति को लेकर लिपिक वर्गीय कर्मचारी पिछले 16 दिनों से हड़ताल पर है।