भोपाल। नोकिया इंडिया ने भोपाल मे अपने फुल नोकिया लूमिया विडो फोन की 8 रेंज का लांच की। यही नहीं अपनी नई रेंज के साथ नोकिया ने उपभोक्ताओं को नया उपहार देते हुए नोकिया लूमिया पर खरीद पर सुरक्षा बीमा की सुविधा प्रदान की है।
कंपनी ने सुरक्षा बीमा की अनुबंध न्यू इंडिया इंश्योरेंस से किया है। इसमें मोबाइल हैंड सेट गुमने, चोरी, सेंधमारी सहित ऐसी क्षतिपूर्ति शामिल होगी जो उपभोक्ता के मानक वारंटी से अलग होगी।
नोकिया इंडिया के रिटेल निदेशक कन्नन गोपाल कृष्णन ने बताया कि इस बीमा योजना में खरीदे गए हैंड सेट के मूल्य में 1.25 प्रतिशत प्रीमियम देना पड़ेगा जो 50 रुपए के न्यूनतम प्रीमियम से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि न्यू इंडिया इंश्योरेंस की बीमा योजना मप्र के 18 शहरो और कस्बों में नोकिया प्रायरिटी स्टोर के जरिए खरीदे एग सभी नोकिया लूमिया और सभी नोकिया डिवाइस पर उपलब्ध है।
श्री गोपाल कृष्णन नोकिया लूमिया की नई रेंज लांच करते हुए खासियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लांच की गई रेंज में पांच पावर पैक्ड विंडो फोन की 8 डिवाइस जिसमें नोकिया लूमिया 920, नोकिया लूमिया 820, नोकिया लूमिया720, नोकिया लूमिया, नोकिया लूमिया620, नोकिया 520 के साथ नोकिया लूमिया की रेंज शामिल है। ये रेंज 32,639 रुपए से लेकर 10,499 रुपए तक की कीमत पर उपलब्ध है।