हम मोदी और साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए तैयार है: दिग्विजय सिंह

shailendra gupta
गुना। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से देश की एकता और अखंडता पर विपरीत असर पड सकता है लेकिन एैसा नहीं होने दिया जायेगा।

श्री सिंह यहां अपने गृहनगर राघौगढ मे पत्रकारो से बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. ने जब.जब उन्हे किसी प्रदेश का प्रभार सौपा है वहां भाजपा चुनाव हार गयी। श्री मोदी को 1998 मे मध्यप्रदेश का प्रभार सौपा गया था जिसमे भाजपा चुनाव हार गयी थी।

उन्होने एक सवाल के जवाब मे कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन.राजग.के घटक दल जनता दल यूनाइटेड.जदयू. के अलग हो जाने से यूपीए को कोई फर्क नहीं पडता यह उनका अंदरूनी मामला है। उन्होने कहा कि राजग धर्माध दलो का समूह बचा है जिसमे भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. शिवसेना और अकाली दल शामिल है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को बधाई देते हुए उनके इस निर्णय को साहसिक बताया और कहा कि वह अगर 2009 मे यह निर्णय लिए होते तो भाजपा को लोकसभा और विधानसभा चुनाव मे उन्हे इतनी सीटे नहीं मिल पातीं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!