नए प्रभारी को प्रभावित करने दिल्ली दौरा कर आए नेताप्रतिपक्ष

shailendra gupta
भोपाल। मध्यप्रदेश के नए इंचार्ज मोहन प्रकाश की नियुक्ति के बाद अपनी आदत के अनुसार सबसे पहले कांतिलाल भूरिया ने उनसे मुलाकात की और जैसे ही भूरिया की मुलाकात की खबर आई, अजय सिंह भी जा पहुंचे दिल्ली सोनिया गांधी से मिलने। इसी बहाने मोहन प्रकाश से भी मिल आए।

पार्टी सूत्रों के अनुसार सिंह ने गांधी और प्रकाश को प्रदेश संगठन की ओर से राज्य में निकाली जा रही परिवर्तन यात्राओं की जानकारी दी और इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के संबंध में चर्चा की।

उन्होंने राज्य विधानसभा के जुलाई में होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ लाए जाने वाले अविश्वास प्रस्ताव के बारे में भी उन्हें अवगत कराया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने भी कल मोहन प्रकाश से मुलाकात कर राज्य के राजनीतिक हालात से अवगत कराया था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!