अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश बैठक में संभागीय प्रभारी घोषित

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की यहां संपन्न बैठक में मोर्चा के सभी 55 संगठनात्मक जिलों और प्रदेश के 644 मंडलों का गठन 22 मई तक पूर्ण किए जाने का निश्चय किया गया एवं सभी 10 संभागों के संभाग प्रभारी मनोनीत कर दिया है।

ग्वालियर संभाग का प्रभारी महेश उमरैया, चंबल संभाग राकेश माहौर, इंदौर संभाग प्रताप करोसिया, जबलपुर संभाग डा. कैलाश जावट, उज्जैन संभाग डा. प्रभुलाल जाटवा, सागर संभाग सोनाबाई अहिरवार, भोपाल संभाग रामप्रकाश वंशकार, शहडोल संभाग विष्णु भारती, रीवा संभाग रामायण साकेत और नर्मदापुरम संभाग का प्रभारी रामस्वरूप शुक्रवारे को मनोनीत किया गया है।

बैठक में ओमप्रकाश खटीक ने कहा कि आगामी चुनाव की दृष्टि से पार्टी ने मोर्चे को संगठन को सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनाने का लक्ष्य सौंपा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें कमजोर बस्तियों में पहुंचकर जनसमर्थन हासिल करना है। इस उद्देश्य आगामी चुनाव में पार्टी के लिए 12 प्रतिशत वोटों में इजाफा करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश पदाधिकारी अपने नियमित समय में से संगठन के लिए समय निष्चित करें और समय के प्रबंधन के तहत पार्टी के कार्य में जुट जाएं।

प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश खटीक, डा. प्रभुलाल जाटवा, प्रताप करोसिया, कैलाश जावट, सोनाबाई अहिरवार, रामप्रकाश वंशकार, राकेश सूर्यवंशी, रामसिंह सोलंकी, रामायण साकेत, विष्णु भारती, रामस्वरूप शुक्रवारे, श्याम खिची, मुन्नालाल तन्तुवाय, उमेश उमरैया और राजेन्द्र सोनकर ने पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए रचनात्मक सुझाव दिए और कहा कि आगामी 8 दिनों में संभाग के अंतर्गत जिलों का प्रवास कर जिला और मंडलों की संरचना को पूर्ण कर लिया जायेगा। बैठक में मोर्चा की आगामी प्रदेष कार्यसमिति की बैठक के लिए एजेंडा पर विस्तार से चर्चा की गयी।

राजा दुबे व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक मनोनीत

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन की सहमति से व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गोपीकृष्ण नेमा ने राजा दुबे, भोपाल को प्रकोष्ठ का प्रदेष सह-संयोजक नियुक्ति किया है।

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!