गजब हो गया! सरकारी भर्ती परीक्षा में सभी सवा लाख अभ्यर्थी फेल, डिग्री तो है लेकिन स्किल नहीं है

Updesh Awasthee
रोजगार समाचार, 3 जून 2026
: एक तरफ भारत में बेरोजगारी के आंकड़े, किसी भी जाति धर्म की जनसंख्या से अधिक होते जा रहे हैं तो दूसरी तरफ शानदार सरकारी नौकरी के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा में एक भी कैंडिडेट, एग्जाम क्लियर नहीं कर पा रहा है। सवा लाख कैंडिडेट शामिल हुए थे, सब के सब फेल हो गए। 331 पदों के लिए फिर से भर्ती परीक्षा का आयोजन करना पड़ेगा। 

Government Recruitment Exam Shock: All 1.25 Lakh Candidates Reportedly Fail, Raises Skill Gap Concerns

यह समाचार, भारत में और खास तौर पर उत्तर प्रदेश में सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ा करंट का झटका है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा अपर निजी सचिव (Additional Private Secretary - APS) 331 रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसका नोटिफिकेशन सितंबर 2023 में आया। 7 जनवरी 2024 को प्रथम चरण लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। 4 मार्च 2024 को घोषित हुए रिजल्ट के आधार पर 5,889 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण (स्किल टेस्ट) के लिए योग्य घोषित किया गया।

28 जून से 18 जुलाई 2024 तक लखनऊ में स्किल टेस्ट का आयोजन किया गया इसमें आशुलेखन (शॉर्टहैंड - 75 अंक) + हिंदी टंकण (टाइपिंग - 25 अंक) का लक्ष्य था। 5889 अभ्यर्थियों में से केवल 4240 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। आज 3 जून 2026 को जब रिजल्ट घोषित किया गया तो सभी 4,240 अभ्यर्थी शॉर्टहैंड टेस्ट में फेल हो गए। कोई भी 80 शब्द प्रति मिनट की त्रुटिरहित गति हासिल नहीं कर सका, जबकि अपर निजी सचिव के लिए यह सबसे ज्यादा जरूरी है। 

तो बात ऐसी है कि इस रिजल्ट ने उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए स्ट्रगल कर रहे कैंडीडेट्स पर सवाल खड़ा कर दिया है। क्या वह इसलिए बेरोजगार हैं क्योंकि उनके पास स्किल नहीं है। क्या उत्तर प्रदेश और भारत में ऐसे युवाओं की संख्या बहुत अधिक हो चुकी है जिनके पास डिग्री तो है परंतु कौशल नहीं है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!