भोपाल, 3 जून 2026: मध्य प्रदेश में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी एक बार फिर उलझ गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा की गई तीखी टिप्पणी से नाराज हुए तो केवल मोहन यादव का नहीं बल्कि श्री राधा कृष्ण का भी अपमान कर दिया। न केवल अपमान किया बल्कि कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल्स पर वीडियो अपलोड करके सबको बताया भी।
Big Political Storm: Jeetu Patwari Faces Criticism
दरअसल बात ऐसी है कि, श्री जीतू पटवारीमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत राधा-कृष्ण की फोटो और ‘जय श्री राधे’ लिखे दुपट्टों से किया। जीतू पटवारी ने स्वागत में मिले इन दुपट्टों को उतारकर साइड में फेंक दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह वीडियो खुद मध्य प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया गया। (वीडियो अपने यूट्यूब चैनल और सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर है।)
Congress MP State President Jitendra 'Jitu' Patwari insulted Lord Radha Krishna. He removed the ceremonial cloth bearing their symbols and disrespectfully cast it aside.
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस नेता श्री जीतू पटवारी को "दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष" कह दिया था। हालांकि इंदौर उज्जैन मालवा में यह शब्दावली बिल्कुल वैसे ही सामान्य है जैसे चंबल के भिंड मुरैना में हर्ष फायरिंग, लेकिन फिर भी प्रदेश स्तर पर यह शब्दावली सभ्यता की सीमा पार करती है। श्री जीतू पटवारी के पास बड़ा अच्छा मौका था और वह उसका फायदा भी उठा रहे थे लेकिन मोहन यादव का विरोध करते-करते, राधा मोहन का विरोध कर दिया, श्री राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण का अपमान कर दिया। इसके कारण मामला पूरी तरह से पलट गया है।
जीतू पटवारी का डबल रोल
यदि आप ध्यान से देखेंगे तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी आपको डबल रोल में दिखाई देंगे। एक तरफ जब वह मंच पर खड़े होकर जनता से बात करते हैं या फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे होते हैं, तो उनके अंदर एक आदर्श नेता दिखाई देता है। जो बड़ा ही शांत और सभ्य है। लेकिन जैसे ही कोई नजदीक जाता है, मतलब जब श्री जीतू पटवारी से व्यक्तिगत मुलाकात की बात होती है, तब श्री जीतू पटवारी का रूप कुछ और होता है। वह एक अजीब से अवतार में होते हैं। उनमें कमलनाथ जैसा घमंड और दिग्विजय सिंह जैसी कूटनीति एक साथ दिखाई देती है।

.webp)