भोपाल। इन दिनों कांग्रेस में जलवा बिखेर रहे कमलनाथ भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के रिटायरमेंट का प्लान तैयार कर रहे हैं। भारत को अब मनमोहन सिंह की सेवाएं बस एक साल और मिलेंगी। उसके बाद उन्हें शॉल श्रीफल भेंट कर दिए जाएंगे।
दिग्विजय सिंह की कमजोर पड़ती राजनीति का फायदा कमलनाथ को भरपूर मिल रहा है। संजय गांधी के मित्र होने के नाते उनकी वरिष्ठता भी काम आ रही है। सरकार में दो दो मंत्रालयों के अलावा संसद में कांग्रेस को संभालने की जिम्मेदारी भी कमलनाथ के पास ही है।
सामान्यत: कमलनाथ मीडिया से कम ही मिलते हैं, लेकिन इन दिनों उन्हें मिलना मिलाना ज्यादा पड़ रहा है। बीते रोज दिल्ली के कुछ पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने यह चिंता जताई।
हाईकमान ने कमलनाथ को यह जिम्मेदारी सौंपी है कि वो मनमोहन सिंह का रिटायरमेंट प्लान करें। रिटायरमेंट ऐसा हो जो मजाक और आलोचना का कारण ना बने जबकि ऐसा लगे कि उन्हें वरिष्ठ स्थान पर हमेशा के लिए स्थापित किया जा रहा है।
अब ऐसा क्या हो जिसमें काम भी हो जाए और साख भी खराब ना हो का फामूला फिट होता हो, कमलनाथ इसी की तलाश में हैं।