भोपाल। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारतीय जनता मजदूर महासंघ के उपाध्यक्ष सुनील भराला को भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सह संयोजक व मध्यप्रदेश का चुनाव प्रबंधन प्रभारी बनाया है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल व भाजपा नेता राजेश्वर डे समेत कई भाजपाइयों ने सुनील भराला को बधाई दी है।
मजदूरों के बीच लंबे समय से सक्रिय सुनील भराला भारतीय युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। सुनील भराला ने बताया कि वह मूलत: राष्ट्रीय सेवक संघ की पृष्ठभूमि से हैं। उनके पिता मलखान सिंह संघ के प्रचारक थे, और 1974 में सरधना क्षेत्र से जनसंघ के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। उन्हें कलराज मिश्र, हुकुम सिंह, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा, मुरादाबाद के विनोद अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी समेत कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बधाई दी।
श्री सुनील भराला से फेसबुक पर मुलाकात करने के लिए यहां क्लिक करें
