भिण्ड। विधायक एवं भाजपा नेता अरविंद भदौरिया ने एक पूर्व जनपद सदस्य अशोक तोमर को पहले तो अपने समर्थकों के हाथों बुरी तरह पिटवाया फिर उसके खिलाफ महिला से छेड़छाड़ की झूठी एफआईआर दर्ज कराकर उसे अरेस्ट करवा दिया।
यह खुला आरोप अशोक तोमर समर्थक लगा रहे हैं। स्वयं अशोक तोमर ने आज मीडिया को बताया कि भाजपा विधायक अरविन्द सिंह भदौरिया ने अपने समर्थकों से उन पर हमला कराया है।
तोमर का कहना था कि वह जब यज्ञशाला से वापस अटेर आ रहे थे,तभी उन पर हमला किया गया और उनकी बेरहमी के साथ मारपीट की गई। तोमर ने आरोप लगाया है कि विधायक अरविन्द सिंह भदौरिया के दबाव में उन्हें झूठे आरोप में फंसाया गया है।
अटेर थाना पुलिस ने तोमर की रिपोर्ट पर मदनपुरा के सरपंच एवं भदौरिया समर्थक नेता विनोद यादव और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
इधर तोमर के खिलाफ एक महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर आज उसे गिरफ्तार कर लिया है।
अटेर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी के.के. खरपुसे ने बताया कि अटेर निवासी एक वर्षीय महिला अपने वर्षीय पुत्र के साथ दोपहर चौमुण्डा मंदिर से घर वापस आ रही थी। जनपद पंचायत अटेर के पूर्व जनपद सदस्य अशोक तोमर ने उसके साथ छेडख़ानी की। जब उस महिला ने विरोध किया तो उसने उसके कपड़े फाड़ दिए और अपने दांतों से हाथ और पीठ में काट लिया।
अटेर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर आरोपी तोमर के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने मारपीट और छेड़छाड़ का अपराध कायम कर महिला का मेडिकल कराने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।