भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 5 मई को प्रातः भोपाल में प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में आयोजित की जायेगी। बैठक का उद्घाटन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर करेंगे।
प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर करेंगे।
किसान मोर्चा के बैठक में संगठनात्मक विस्तार की समीक्षा, किसान प्रहरी, सह प्रहरियों का मतदान केन्द्रों पर मनोनयन और फसल बीमा को व्यवहारिक बनाने के पहलुओं पर विचार किया जायेगा। बैठक में मध्यप्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों के लिये आभार प्रदर्शन किया जायेगा। केन्द्र की किसान विरोधी नीतियों की निन्दा की जायेगी और केन्द्र के विरूद्ध प्रस्ताव पारित किया जायेगा।