भोपाल। भाजपा विधायकों की बैठक का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फग्गनसिंह कुलस्ते, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन सहित वरिष्ठ मंत्रियों ने दीप प्रज्वलन कर डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, राजमाता सिंधिया एवं स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के चित्रों पर माल्यापर्ण किया। बैठक का संचालन वरिष्ठ मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। पूरे देश में आर्थिक विकास दर के मामलें में मध्यप्रदेश सबसे अव्वल राज्य बना है। प्रति व्यक्ति आय में 8.9 प्रतिशत इजाफा हुआ है। कृषि उत्पादन के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। साथ ही आज के बाजार मूल्य से आंका जाये तो मध्यप्रदेश की घरेलू उत्पादन दर चार गुना बढ़ी है।
ऐसे अनेक क्षेत्रों में मध्यप्रदेश आगे बढ़ा है। अब राजनीति विकास पर केन्द्रित हो गयी है। उन्होनें कहा कि पार्टी का स्थापना 6 अप्रैल को विकास पर्व के रूप में मनाने का आग्रह किया। उन्होनें सभी विधायकों से आग्रह किया कि 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस पर आयोजित विकास पर्व पर सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यो, लोकापर्ण एवं भूमिपूजन के कार्यक्रमों को भव्यता प्रदान करें।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अटल ज्योति योजना के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि पूरी दुनिया में बिजली मध्यप्रदेश में सबसे सस्ती है। आगामी वर्ष में बिजली की दरों में 5 प्रतिषत मूल्य और कम कर दिया जायेगा। उन्होनें कहा कि मध्यप्रदेश अब अंधकार मुक्त है एवं अटल ज्योति योजना के माध्यम से ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेष अधिशेष राज्य बनेगा। मध्यप्रदेष धीरे-धीरे विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है साथ ही ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है।
प्रदेष अध्यक्ष, सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि नई कार्यसमिति बनने के बाद महा जनसंपर्क अभियान हमारा पहला कार्यक्रम था। इसका फीडबैक मन को संतुष्ट करने वाला रहा। अभियान समुचित उददेष्य को प्राप्त कर सफलता के सौपान को प्राप्त हुआ। इसका श्रेय पार्टी के कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों को है। उन्होनें कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस को विकास पर्व के रूप में मनाकर कार्यक्रम की ऐसी संरचना करें कि विकास पर्व राजनैतिक कार्यक्रम के रूप में सिद्धता प्रकट कर आमजन का कार्यक्रम बन जाये। उन्होनें कहा कि चुनावी वर्ष के दृष्टिकोण से पार्टी के हर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करें। ताकि ज्यादा से ज्यादा जनता पार्टी से जुड़ सके। उन्होनें कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत एवं नगर क्षेत्र के वार्ड केन्द्र तक आयोजन हों। पार्टी के स्थापना दिवस पर मध्यप्रदेष के 230 विधानसभा क्षेत्रों में भूमिपूजन एवं लोकापर्ण के एक साथ कार्यक्रम होने से जो वातावरण बनेगा उससे हमें मदद मिलेगी। उन्होनें कहा कि हारी हुई विधानसभा सीटों पर मंत्रीगण कार्यक्रम में उपस्थित हों ताकि कोई भी क्षेत्र विकास पर्व से अछूता न हो।
नरेन्द्रसिंह तोमर ने विकास पर्व की तैयारियो से अवगत करवाते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्रों में हुए विकास कार्यो पर केन्द्रित होर्डिंग्स लगे। साथ ही होर्डिंग्स पर नेतृत्वकर्ता के साथ भाजपा और विकास नजर आये।
6 अप्रैल की पूर्व संध्या पर हर घर भाजपा का झंडा लगायंे जिससे पार्टी के पक्ष में माहौल बनेगा। उन्होनें कहा कि अटल ज्योति योजना मध्यप्रदेष सरकार की ऐतिहासिक योजना है जिसके माध्यम से मध्यप्रदेष बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। जिन जिलों में अटल ज्योति योजना पहुंचने वाली है वहां परयोजना का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने उपस्थित विधायकों से आग्रह करते हुए कहा कि 6 अप्रैल स्थापना दिवस, 11 अप्रैल ज्योतिवा फुले जयंती एवं 14 अप्रैल डाॅ.भीमराव अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम राजनैतिक दृष्टि से विकेन्द्रीकरण की दृष्टि से सफल हों यह प्रयास करें। कार्यक्रम की सफलता आपके परिश्रम से होगी ंतो मिषन-2013 में भारतीय जनता पार्टी जीत सुनिष्चित करेंगी।
प्रदेष संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गत 9 वर्षो में जो जनता के बीच पैठ बनाई है उसका फीडबैक प्राप्त हुआ है। साथ ही अनुसुचित जाति वर्ग तक हम पहंुंचे है। अभियान के माध्यम से चुनावी दृष्टि से कार्यकर्ता का मन-मस्तिष्क तैयार करने में मदद मिली है और जिसका रूझान भी परिलक्षित हुआ है। उन्होनें कहा कि मध्यप्रदेष में अनुसूचति जाति वर्ग का 17 प्रतिषत मत है। इस वर्ग का कांगे्रस से मोह भंग हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के उत्थान के लिए कई योजना संचालित की है। जिससे यह वर्ग पार्टी से जुड़ा है। उन्होनें सभी विधायकों से आग्रह किया है कि विधानसभा क्षेत्रों में संपन्न होने वाले कार्यक्रम में इस वर्ग का विषेष ध्यान रखें।
मेनन ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेष सरकार ने अनेक विकास कार्य किये है, साथ ही हमारा संगठन नीचे तक फैला हुआ है। चुनावी दृष्टि से हम मजबूत है लेकिन कांगे्रस फेस खराब करना चाहती है। हमें सचेत रहने की आवष्यकता है। बेस, फेथ और फेस के मामलें में भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनैतिक दलों से आगे है। हमारे पास कार्यकर्ताओं का मजबूत आधार, जनता का विष्वास और मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान जैसे नेतृत्वकर्ता है। जिसके आधार पर मिषन-2013 में हमें निष्चित ही जीत मिलेगी।
उन्होनें कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस हम अभिनव कार्यक्रम के रूप में मनाने वाले है। कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता तक इस कार्यक्रम को ले जाना है। विकास पर्व पहला ऐसा आयोजन होगा जिससे जनता सीधे जुड़ेगी। उन्होनें कार्यक्रम के बारें में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यो पर केन्द्रित होर्डिंग्स एवं बैनर 6 अप्रैल स्थापना विकास पर्व के दिन हर विधानसभा क्षेत्र में लगें। इस दिन युवा मोर्चा नगरनिगम एंव नगर पंचायत स्तर तक बाईक रैली निकालेगा। जिससे उत्साह का माहौल तैयार होगा। साथ ही प्रत्येक जिलें में वक्तागण सभाओं को संबोधित करेंगे। 11 अप्रैल ज्योतिवा फुले जयंती को पार्टी भव्यता के साथ मनायेंगी। इस दिन ग्वालियर मंे बड़ा आयोजन होगा। 14 अप्रैल डाॅ.भीमराव अंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में 744 मंडलों के प्रत्येक दो स्थानों पर आयोजन होंगे। जो कि 13, 14 एवं 15 अप्रैल तक प्रदेष भर में संपन्न होंगे। जिसमें नेतृत्वकर्ता के साथ विधायकों की भी भागीदारी होगी।
अरविन्द मेनन ने बताया कि अप्रैल माह मे ग्राम केन्द्र संयोजकों के संभागीय सम्मेलन संपन्न होंगे। पार्टी के पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, नगर केन्द्र एवं ग्राम केन्द्र के संयोजको का वृहत सम्मेलन भी आयोजित किया जायेगा। उन्होनें विधायकों से आग्रह किया कि मतदान केन्द्र की टोली का निरीक्षण कर उसे सषक्त बनाने का प्रयास करें। मतदान केन्द्र की टोली जितनी मजबूत होगी उतना अधिक लाभ हमें चुनाव में मिलेगा। बैठक में वरिष्ठ मंत्री एवं समस्त विधायकगण उपस्थित थे।
नोट:— यह रिलीज शब्दश: यथावत प्रकाशित किया गया है एवं इसमें टंकण की त्रुटियां भी वैसी ही हैं जैसी की प्राप्त हुईं हैं। ऐसा इसलिए किया गया ताकि भाजपा के मीडिया सेंटर संचालकों को सनद रहे और यदि उनमें क्षमता हो तो वो भविष्य में सुधार करें।