बेलगाम भाजपाई गुंडों को रोकिए: अजय सिंह

shailendra gupta
भोपाल। नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने कहा है कि जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त भाजपाध्यक्ष राजनाथ सिंह और अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे खजुराहो में जिस तरह भाजपा कार्यकर्ता न केवल हथियार लेकर गए बल्कि खुले आम गोलियां चलाई, रीवा में टीआई ओर एसडीओपी को पीटा। यह सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक है।

उन्होंने कहा कि ये घटनाएं इस प्रदेश की कानून व्यवस्था स्थिति बताता है कि किस तरह भाजपाई गुंडे इस प्रदेश में मदमस्त होकर अराजकता फैला रहे है और सरकर मामलों को दबाने में लगी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में इस गंभीर चूक की सीधी जिम्मेदार भाजपा सरकार है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले के दोषियों को बचाने का प्रयास किया गया तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।

नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने कह कि जब सत्तारूढ़ पार्टी के नेता कार्यकर्ता ही व्यवस्था बनाने वाले पुलिस वालों को पीटे तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद होंगे और पुलिस कर्मियों का मनोबल कितना गिरा है। यहीं कारण है कि अपराध में मध्यप्रदेश पूरे देश में अव्वल है।

श्री सिंह ने सवाल किया कि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे खजुराहो में और जेड प्लस प्राप्त राजनाथ सिंह की सुरक्षा में इतनी लापरवाही सिर्फ भाजपा गुंडों के लिए की गई। कोई अनहोनी घट जाती तो पूरे प्रदेश क सिर शर्म से झुक जाता है। श्री सिंह ने कहा कि यहीं नहीं रीवा में भाजपा के संगठन मंत्री राजगोपालाचारी मिश्रा ने व्यवस्था बना रहे टीआई और एसडीओपी के साथ न केवल दुव्र्यवहार किया बल्कि उन्हें पीटा क्योंकि वे उन्हें रोक रहे थे।

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार और उनकी पार्टी के लोग बेलगाम जोते जा रहे है। वे बौखाफ हो गए है। सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैस के बेटे विवेक वैस ने कल नार्दन कोलफील्ड लिमिटेड के सुरक्षा कर्मचारी से न केवल मारपीट की बल्कि हथियार दिखाकर उससे पैसे और मोबाइल छीन लिया।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि खजुराहो, रीवा और सिंगरौली की इन घटनाओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपाई दोषियों को बचाने के लिए शिवराज सरकार पुलिस प्रशासन पर दबाव बना रही है। श्री सिंह ने शिवराज सरकार को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने भाजपा गुंडों, लुटेरों को बचाने का प्रयास किया तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!