पीडि़त 'गुड़िया' अब भी कोमा में

shailendra gupta
भोपाल। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की घंसोर परिसर में दरिंदगी की शिकार हुई बालिका की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा रहा है। अस्पताल के बालरोग विशेषज्ञ डा. नीतिन शेंडे ने बताया कि बालिका अब भी कोमा की स्थिति में है।

उसके रक्त में इलेक्ट्रायड की कमी होती जा रही है। वेंटिलेटर पर उपचाररत बालिका की एपेमिया जांच गुरुवार को भी नहीं की गई। मुंबई के विशेषज्ञ डाक्टरों से उपचार पर विचार-विमर्श लगातार किया जा रहा है। रक्त दाब की कमी अब भी यथावत बनी हुई है।

सनद रहे कि पीड़िता 'गुड़िया' का इलाज नागपुर महाराष्ट्र में चल रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!