नरोत्तम पहले अपना आचरण सुधारें: अजय सिंह

ग्वालियर: मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आज कहा कि राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा पहले अपना आचरण सुधार लें तब उनसे गणित सुधारने की बात करें। सिंह ने यहां पत्रकारों से कहा कि मिश्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखते हैं,इसलिए कुछ भी बोलते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि मिश्रा पहले अपना आचरण सुधारें और दतिया से ही चुनाव लड़े चुनाव लडऩे के लिए दूसरे क्षेत्र में भागने की कोशिश ना करें। उन्होंने कहा कि मिश्रा हमेशा भ्रमित करने वाले बयान देते हैं जिस पर प्रतिक्रिया देना वह उचित नहीं समझते है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जीडीपी को विकास का आंकडा मान रही है, लेकिन इससे विकास कार्यों का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता है। कुपोषण महिलाओं पर अत्याचार लचर कानून व्यवस्था, फर्जी औद्योगिकरण, खराब स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में मध्यप्रदेश देश में अव्वल स्थान पर है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विकास की दुष्टि से राज्य बहुत पिछड़ा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झूंठ बोलकर विकास की बातें कर रही है। सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हर मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ विधानसभा के अंदर और सडक पर आवाज बुलंद की है। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार को उखाड फेंकने के लिए कृत संकल्पित हैं और चुनाव के बाद सरकार कांग्रेस की ही बनेगी।

उन्होंने कहा कि विजय शाह को मंत्री पद से इसलिए हटाया गया क्योंकि शाह ने अपने द्विअर्थी भाषण में मुख्यमंत्री की पत्नी का नाम लिया था। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नारी का अपमान करने वाले प्रदेश के तीन मंत्रियों को पद से हटाने का साहस मुख्यमंत्री में नही है,क्योंकि ये सभी मंत्री प्रभावशाली है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को प्रदेश भर में जनता का समर्थन मिल रहा है जो इस बात का परिचायक है कि लोगों का भाजपा सरकार से मोहभंग हो गया है।

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!