भारतीय नारी का अपमान और संकीर्ण सोच का प्रतीक है प्रभात झा का संपादकीय

अजय सिंह 'राहुल'। भाजपा के मुखपत्र में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष प्रभात झा के संपादकीय में की गई ओछी टिप्पणियों को भारतीय नारी का अपमान और संकीर्णता से भरी सोच है। वास्तव में यह आरएसएस से जुड़ी विचारधारा है जिसे पूरी भाजपा ने एक छद्म आवरण ओढ़कर ढक रखा है।

देश की पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को लेकर स्वनाम धन्य भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा की टिप्पणी भाजपा के मुखपत्र कमल संदेश में प्रकाशित होना भारतीय नारी का अपमान है। भाजपा में अवैध रूप से प्रधानमंत्री पद के दावेदार बने नरेन्द्र मोदी एक ओर आधी आबादी को ताकत देने की बात कर रहे है वहीं उनके इस ढोंग की पोल उनकी ही पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने खोल दी है।

पहली भारतीय महिला भारत सर्वोच्च पद पर आसीन होना भाजपाईयों को रास नहीं आया। वास्तव में भाजपा की पूरी सोच दलित और महिला विरोधी है। राजनीतिक कारणों से वोट पाने के लिए भाजपा ने जो शेरखाल पहन रखी है वह अंततः उतर ही जाती है।

भारतीय जनता पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा पूरी तरह दोगलेपन से भरा है। यहीं कारण है कि आज तक इस पार्टी को पूरे देश में स्वीकार्यता नहीं मिली।

  • लेखक अजय सिंह 'राहुल' मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!