मजदूर की मासूम बेटी से पहले किया रेप, फिर नदी में डुबाकर मार डाला

shailendra gupta
खरगौन। मध्य प्रदेश के खरगौन जिले में रिश्तेदार ने ही सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म किया और उसके बाद नदी में डुबोकर उसे मार डाला। पुलिस ने बच्ची का शव बरामद कर लिया है। आरोपी फरार है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के मारुमढ़ गांव निवासी मजदूर दंपति का एक रिश्तेदार रमेश शनिवार शाम उनके घर आया। उस वक्त घर पर बच्चे अकेले थे। बच्चों के पिता बाजार व मां मजदूरी करने गई थी। रमेश मौका पाकर बच्ची सहित उसके छोटे भाई को घुमाने के बहाने नदी किनारे ले गया।

पुलिस अधीक्षक आर. पी. सिंह ने बताया कि रविवार सुबह मारुमढ़ गांव के करीब एक नदी में बालिका का शव मिला। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म व नदी में डुबोकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!