मध्यप्रदेश में बीई के लिए खाली सीटों की भरमार, सबको मिल जाएगा एडमिशन

shailendra gupta
भोपाल। मध्यप्रदेश में बीई को टारगेट कर पीईटी एग्जाम में बैठे सारे के सारे परीक्षार्थियों को किसी न किसी कॉलेज में एडमिशन मिल ही जाएगा। सबको एडमिशन देने के बाद भी करीब 4000 सीटें खाली रह जाएंगी। हालत यह हैं कि अब कॉलेजों में खाली सीटों की संख्या स्टूडेंट्स से बहुत ज्यादा हो गई है।

प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में संचालित बैचलर आफ इंजीनियरिंग (बीई) की सीटों का आंकड़ा इस बार 1 लाख के पार हो गया है। सत्र 2013-14 के लिए बीई की सीटों में करीब 15 हजार का इजाफा हुआ है। पिछले साल बीई की करीब 97 हजार 580 सीटें थीं।

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने सभी सरकारी, स्वशासी व निजी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों को सत्र 2013-14 के लिए मान्यता जारी कर दी है। परिषद ने सभी कॉलेजों को व्यक्तिगत तौर पर मान्यता के आदेश जारी कर दिए हैं।

बीई की सीटें इस बार 1 लाख 12 हजार 580 तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा सीटों में वृद्धि मैकेनिकल व सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच में होना बताया जाता है। कई कॉलेजों में मेकेनिकल व सिविल की सीटें 60 से बढ़कर 120 हो गई है। जबकि इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (आईटी), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (ईसी) तथा कम्प्युटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) की सीटों में वृद्धि के लिए किसी ने भी आवेदन नहीं किया था।

पिछले साल 25 फीसद खाली रह गईं थीं

पिछले साल बीई की 72 हजार हजार सीटें भर पायी थीं, जबकि 25 हजार खाली रह गई। इनमें भी सबसे ज्यादा खाली सीटें इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन तथा कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की रही थी। इन ब्रांचों की सीटें केवल नए कॉलेजों में ही नहीं, बल्कि पुराने व बड़े कॉलेजों में भी खाली गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार किसी भी निजी कॉलेज ने इन तीन ब्रांचों में सीट वृद्धि के लिए आवेदन ही नहीं किया था।

इस बार 1 लाख ने दी परीक्षा

मंडल द्वारा आयोजित प्री इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी टेस्ट (पीईपीटी) में शामिल हुए छात्रों की संख्या को देखते हुए इस बार भी 25 से 27 प्रतिशत के बीच इंजीनियरिंग की सीटें रिक्त रहने की संभावना जतायी जा रही है। इस साल पीईपीटी में करीब 1 लाख 9 हजार 155 के आसपास परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जबकि सीटों की संख्या 1 लाख 12 हजार 580 तक हो चुकी है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!